दिल्ली:
राष्ट्रपति भवन (President's House) में स्थित मुगल गार्डन (Mughal Garden) का नाम बदल दिया गया है। केंद्र सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर मुगल गार्डन का नाम बदलकर अमृत उद्यान (Amrit Udyan) कर दिया है। इस बगान को हर साल आम लोगों के लिए खोला जाता है। इस साल 31 जनवरी को इसे खोला जाएगा।
ये भी पढ़ें:- life style : इन तेलों के इस्तेमाल से चेहरा होगा एकदम चमकदार, ऐसे करें इस्तेमाल

इन लोगों का अंदर जाने की मिलेगी इजाजत
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि इस वर्ष 31 जनवरी 26 मार्च तक जनता के लिए अमृत उद्यान (मुगल गार्डन) खुला रहेगा। इसके बाद 28 मार्च को सिर्फ किसानों के लिए और 29 मार्च को दिव्यांग जनों के लिए खोला जाएगा। 30 मार्च को पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के परिवारों के लिए गार्डन खुला रहेगा। इस दौरान वीजिटर यहां पर मौजूद खूबसूरत फूलों का आनंद ले सकेंगे। गार्डन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक खुला रहेगा। अमृत उद्यान में उन्हीं लोगों को जाने की इजाजत होगी। जो लोग ऑनलाइन अग्रिम बुकिंग के जरिए पास लेकर आएंगे।

अमृत उद्यान में ये सब है खास
बता दें कि रायसीना हिल्स स्थित राष्ट्रपति भवन के अंदर 15 एकड़ में अमृत उद्यान है, जिसमें 10 से अधिक गार्डन हैं, जिसमें गुलाब, विभिन्न फूल, सेंट्रल लॉन एंड लॉग, सर्कुलर, स्पिरिचवल, हर्बल (33 औषधीय पौधे), बोन्साई (ढाई सौ प्लांट), कैक्ट्स (80 वेरायटी) व नक्षत्र गार्डन (27 वेरायटी) शामिल हैं। इसके अलावा यहां करीब 160 वेरायटी के पांच हजार पेड़ भी शामिल हैं। इसके अलावा नक्षत्र गार्डन भी है, लेकिन वहां आम लोग यहां पर फरवरी से लेकर मार्च में निर्धारित दिन तक ही घूमने जा सकते हैं। इसके बाद यहां का गेट बंद हो जाता है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:- https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT